Delhi

मार्च के महीने में ही 35 के पार पहुंचा पारा, लोगों का गर्मी से बुरा हाल , जानिए क्या कहता है मौसम विभाग पूर्वानुमान

दिल्ली में सुबह से ही गर्मी का असर दिखाने लगता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इधर मौसम कार्यालय ने दिल्ली में सप्ताहांत में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि, शनिवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। जबकि रविवार दोपहर पूरे क्षेत्र में तेज हवाएं चलेंगी।

 

 

बिहार में पछुआ का प्रभाव

 

 

बिहार में मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 5 दिनों में लू चलने की संभावना है। जिससे आने वाले समय में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल सूबे का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री दर्ज होगा। जल्दर ही 41 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। इधर यूपी में 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। झारखंड में भी तीखी धूप निकलेगी जिससे तापमान में वृद्धि होगी। रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री, जबकि न्यजनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर और डलटेनगंज में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.2 और 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

 

 

गुजरात में बारिश का अलर्ट

 

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में लोगों को 28 मार्च तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी दी है। साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले 4 दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 24 घंटे के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: