IndiaIndia - WorldTrending

”मन की बात” में पीएम मोदी ने दी छठ पर्व की बधाई, कहा- ‘ये त्योहार एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण’

नेशनल डेस्क :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार यानि 30 अक्तूबर को देश के लोगों से 94वीं बार मन की बात की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी।

पीएम ने कहा कि ये त्योहार एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है। आज देश के कई हिस्सों में सूर्य उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। छठ पर्व का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु अपने गांव, अपने घर, अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। मेरी प्रार्थना है कि, छठ मइया सबकी समृद्धि, सबके कल्याण का आशीर्वाद दें।

ये भी पढ़े :- दो दिवसीय दौरे पर नोएडा जाएंगे सीएम योगी, देंगे करोड़ों की सौगात ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ के पर्व एक भारत-श्रेष्ठ भारत का उदाहरण बताया उन्होंने कहा कि, बिहार और पूर्वांचल के लोग देश के जिस भी कोने में हैं, वहां धूमधाम से छठ मनाते हैं। पहले गुजरात में छठ पूजा नहीं होती थी, लेकिन समय के साथ आज करीब-करीब पूरे गुजरात में छठ पूजा का उत्सव मनाया जाता है। यहां तक कि विदेशों से भी छठ पूजा की कितनी भव्य तस्वीरें आती हैं। ये देखकर मुझे भी बहुत खुशी होती है।

वहीं मन की बात में पीएम ने कहा कि, सूर्य देव का वरदान है ‘सौर ऊर्जा’। सोलर एनर्जी आज एक ऐसा विषय है, जिसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है और भारत के लिए तो सूर्य देव सदियों से उपासना ही नहीं जीवन पद्धति के भी केंद्र में रह रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: