![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220313_153305-719x470.jpg)
India Rise Special
हिमाचल प्रदेश के बरोटीवाला में युवती की शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म
बरोटीवाला। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के एक उद्योग में कार्यरत दूसरे राज्य की लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
राजस्थान के रहने वाले आरोपी ने मध्य प्रदेश की रहने वाली से दोस्ती की थी। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के बताया कि “आरोपित ने शादी का झांसा देकर कई माह तक उसका शारीरिक शोषण किया है। बाद में शादी करने से आनाकानी करने लगा। अब आरोपित बहाना बनाकर अपने गांव चला गया और वापस नहीं आया। पुलिस ने आरोपित रूपेंद्र कड़वासरा निवासी गांव मानसी, जिला सीकर (राजस्थान) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।”