
बलरामपुर : कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख पर 25 हजार का इनाम घोषित
सतघरवा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख फरार चल
बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में दिनदहाड़े अपने समर्थकों के साथ गुंडई करने वाले आरोपी हराया को पुलिस ने इनामी बदमाश घोषित कर दिया है। बता दें कि कांग्रेश के कलावती सतघरवा ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह पर कानूनी का शिकंजा दिन पर दिन कसता जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता पुलिसकर्मियों से गुंडई करने वालों ने जान से मारने की धमकी मारपीट करने लूट करने के मामले में उनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हैं। सतघरवा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख फरार चल रहे हैं जिसको लेकर अप बलरामपुर पुलिस ने उस पर 25000 का इनाम घोषित किया है। विशाल सिंह के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि विशाल सिंह अभी भी फरार चल रहा है।
कांग्रेस के ब्लाक प्रमुख पर घोषित हुआ इनाम
पुलिस ने बताया कि सतघरवा ब्लाक के प्रमुखों पर कई मुकदमों पर एफ आई आर दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी को लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने उनके ऊपर ₹25000 का इनाम घोषित किया है और वह लगातार विशाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रहे हैं।