Delhi

IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्लीवासी हो जाए सावधान, मौसम के करवट लेते ही देंखने को मिल सकता ये असर

 

 

 

अभी उत्तर भारत में ठंड का असर कम हो रहा है। कई राज्यों में धूप निकलने  के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन बीच-बीच में विभिन्न राज्यों में मौसम थोड़ा बहुत जरूर बदल रहा है। अब देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से दो दिनों के लिए मौसम करवट बदलने वाला है, जिसकी वजह से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की माने तो, एक बार फिर से दिल्ली में तेज हवाएं चलने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं अन्य राज्यों में आज के मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

 

मौसम विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में आज दोपहर में धूप खिली रहेगी। जबकि यहां, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं रात के समय में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। वही मौसम विभाग की माने तो 22 और 23 को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी।

 

बिहार में मौसम

 

बिहार के कई क्षेत्रों में तापमान में बढ़त और धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली है। इस राज्य में सिर्फ सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

 

ओडिशा में मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में अगले 24 घंटों में बारिश होने की उम्मीद है। यहां मार्च में तापमान बढ़ेगा जिसके कारण राज्य से ठंड से पूरी तरह गायब हो सकती है।

 

हिमाचल में मौसम

 

बता दें कि कल यानी रविवार को हिमाचल के कई क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण ठंड बढ़ गई है। वहीं शनिवार को भी हिमाचल के रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। ऐसे में  मौसम विभाग की माने तो सोमवार को यानी आज प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी की पूरी उम्मीद है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: