![मनाली](/wp-content/uploads/2021/07/मनाली.jpg)
अगर आप भी छुट्टियां मनाने जा रहे हैं मनाली तो जान ले इन प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में
हर साल मनाली में इन जगहों पर आते हैं लाखों सैलानी। मनाली में होने वाले खेल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
यात्रा करना किसे नहीं पसंद है और बात हो अगर मनाली की तो मना करने का सवाल ही खत्म हो जाता है। मनाली एक ऐसी जगह जहां की सर्द हवाएं वहां के पहाड़ वहां पर बने घर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं । यहां पर गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा सैलानी आते हैं उसका कारण है गर्मियों की छुट्टियां। गर्मी की छुट्टियों में लोग शांति का वातावरण पाने के लिए मनाली आते हैं। मनाली गर्मियों के लिए सही भी है क्योंकि मनाली की सर्द हवाएं गर्मियों से राहत दिलाती है।
मनाली एक अच्छा टूरिस्ट प्लेस है किसी भी नए वेडिंग कपल के लिए। अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए मनाली से अच्छी जगह कोई भी नहीं है। पहाड़ियों से घिरा हुआ यह टूरिस्ट प्लेस रोमांटिक जगहों में भी जाना जाता है। हर साल यहां लाखों की संख्या में लोग आते हैं यहां पर गिरती बर्फ को देखने उसके साथ खेलने।
मनाली में होने वाले खेल भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं जैसे स्कीइंग, हाइकिंग, पर्वतारोहण, पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, कायाकिंग और माउन्टेन बाइकिंग लोगों को वहा रुकने के लिए बाध्य करती है। मनाली छुट्टियां बिताने और घूमने के लिए एक सही स्थान है। यहां के वातावरण में लोगों को शांति और सुकून दोनों ही मिलता है।
मनाली में घूमने के फेमस प्लेस
हिडिंबा मंदिर:
महाभारत काल में पांचों पांडवों में से भीम की पत्नी हिडिंबा के नाम पर बने इस मंदिर में देवी हिडिंबा की पूजा होती है यहां पर देवी हिडिंबा के पुत्र घटोत्कच
को एक पवित्र वृक्ष के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर लकड़ी और पत्थरों से बना हुआ है। यह मंदिर डूंगरी पार्क में स्थित है।
रोहतांग पास:
लेह राजमार्ग पर बना यह बर्फ का दर्रा सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। यह सिर्फ जून से अक्टूबर महीने में ही खुलता है। यहां से ग्लेशियर हिमालय की चोटी और नदियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
सोलंग घाटी:
खेलों और स्कीइंग के लिए मशहूर यह घाटी एडवेंचर से भरी हुई है। यह घाटी सोलंग विलेज और व्यास नदी के बीच बनी हुई है। गर्मियों में यहां पैराग्लाइडिंग, ज़ोरबिंग , माउंटेन बाइकिंग (पहाड़ो पर बाइक चलाना) और घुड़सवारी का का आनंद उठाया जा सकता है।
मणिकर्ण:
यह झरना गर्म पानी के लिए प्रसिद्ध है। यह सिख और हिंदू श्रद्धालुओं के लिए आस्था का विषय भी है। श्रद्धालु इस झरने में डुबकी लगाने आते हैं माना जाता है कि इस झरने में चिकित्सीय गुण है।
नग्गर:
प्राचीन समय में यह कुल्लू की राजधानी हुआ करती थी। यहां पर बना एक किला आकर्षण का केंद्र है। इस किले को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने एक हेरिटेज होटल के रूप में बदल दिया गया है
यह भी पढ़ें: Rajasthan: कीर्ति स्तंभ और भीलवाड़ा में जैन मंदिर को व्रजपात से नुकसान