Trending

HP Assembly Election : विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election ) को आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक व अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर इस की जानकारी देते हुए बताया कि, ”जारी सूची में डॉ. राजन सुशांत को फतेहपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, उमाकांत डोगरा को नगरोटा, सुदर्शन जस्पा को लाहौल-स्पीति और मनीष ठाकुर को पांवटा साहिब सीट से पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही आप हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने वाली पहली पार्टी बन गई है।”

डॉ. राजन सुशांत
पूर्व सांसद और हिमाचल रीजनल एलायंस के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉ. राजन सुशांत हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। उन्होंने अक्तूबर 2020 में ‘हमारी पार्टी: हिमाचल पार्टी नाम से एक क्षेत्रीय दल का भी गठन किया था। वर्ष 1982 में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से पहली बार सबसे कम उम्र के विधायक बने। 1985 में दूसरी बार विधायक बने। 1998 में फिर विधायक चुने गए और सरकार में मंत्री पद पर रहे। 2007 में चौथी बार विधायक बने और वर्ष 2009 में कांगड़ा-चंबा सीट से सांसद चुने गए। वर्ष 2014 में सांसद पद व भाजपा से त्यागपत्र दिया। उन्होंने पौंग डैम से विस्थापितों के लिए भी लड़ाई लड़ी। सुशांत जेपी आंदोलन का हिस्सा भी रहे और आठ महीने जेल में काटे।

मनीष ठाकुर
इसी तरह पांवटा से प्रत्याशी घोषित मनीष ठाकुर हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह युकां के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी रहे। वह मार्च 2022 में 23 अन्य युवा कांग्रेस नेताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।  मनीष ठाकुर आप में उपाध्यक्ष पद पर तैनात हैं।

सुदर्शन जस्पा
लाहौल-स्पीति से प्रत्याशी बनाए गए सुदर्शन जस्पा भी हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। वह वर्तमान में आप के लाहौल-स्पीति जिला प्रभारी हैं। सुदर्शन जस्पा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और छात्र जीवन से राजनीति से जुड़े हैं। 2015 से 2020 तक जिला परिषद के सदस्य भी रहे। उन्होंने 2017 में आजाद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा और 655 वोट हासिल किए। वह पंजाब चुनाव के बाद में आप में शामिल हुए। वर्तमान में वह लाहौल पोटेटो सोसायटी (एलपीएस) के अध्यक्ष भी हैं।

उमाकांत डोगरा
उमाकांत डोगरा 2012 में भाजपा के साथ थे, 2017 में भाजपा टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन टिकट अरुण मेहरा को मिला और उन्होंने 2018 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उमाकांत डोगरा पूर्व सरोतरी पंचायत के प्रधान रहे हैं। इसके अलावा बाबा बड़ोह महाविद्यालय में पुराने छात्र संघ के अध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह आम आदमी पार्टी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: