![](/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220320_125356-1.jpg)
गर्म हवाओं ने किया दिल्लीवासियों का बुरा हाल, जानिए अन्य राज्यों का मौसम पूर्वानुमान
भारत में अब गर्मी दस्तक दे चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की माने तो आज (शुक्रवार) को भी उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान में तेजी से वृद्धि देखी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
दिल्ली के मौसम का हाल
मौसम विभाग की माने तो देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। इसी के साथ आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
चंडीगढ़ के मौसम का हाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। इसी के साथ चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। बिहार का मौसम
मौसम विभाग की माने तो बिहार के पटना का आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
जम्मू कश्मीर का मौसम
जम्मू कश्मीर में आज आसमान में हल्के काले बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ जम्मू कश्मीर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
यूपी का मौसम
भारतीय मौसम विभाग की माने तो यूपी की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19डिग्री और और अधिकतम तापमान 36 डिग्री बना रहेगा।