
हॉलीवुड अभिनेत्री निशेल निकोल्स का आकस्मिक निधन, बेटे ने की मौत की पुष्टि
हॉलीवुड(Hollywood) की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर निकेल निकोल्स(Nickel Nichols) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात एक्ट्रेस ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली हैं। इस बात की जानकारी निकेल के बेटे काइल जॉनसन ने दी।
ये भी पढ़े :- अर्जुन कपूर ने रैंप वॉक के दौरान पब्लिक में मलाइका के साथ ऐसी हरकत, देखे वीडियों
एक्ट्रेस के बेटे ने सोशल मीडिया(social media) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, काइल ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “कल रात, मेरी मां, निशेल निकोल्स का प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया।” आपको बता दें कि निकेल ने 1960 के दशक के शो ‘स्टार ट्रेक’ से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई। फिलहाल एक्ट्रेस को चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हॉलीवुड में शोक का माहौल है।
आपको बता दें कि, निकेल निकोल्स बाहर से जितनी सुंदर थीं, उससे कहीं ज्यादा अच्छी इंसान थीं। उनके बेटे कीली जॉनसन ने भी लोगों को इसकी जानकारी दी और बताया कि, कैसे उनकी मां कई जिंदगियां रोशन कर उन्हें छोड़कर चली गईं। इस पर हॉलीवुड के कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है। निकेल निकोल्स के निधन से हर कोई दुखी है।