India Rise Special

हिमाचल प्रदेश : भूस्खलन से एक मजदूर की मौत, एक अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। मंडी, कांगड़ा और शिमला तीनो जिलों में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश हुई है। इससे अफरातफरी मच गई है। राज्य में कुल 84 छोटी-बड़ी सड़कें बंद कर दी गई हैं।सड़कों के टूटने और भूस्खलन के कारण यातायात की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।

अधिकारियों ने एक नोटिस जारी कर लोगों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने का आग्रह किया है। लाहौल स्पीति जिले के काजा इलाके में बुधवार देर रात भूस्खलन हुआ।

भूस्खलन के कारण सड़क निर्माण स्थल पर एक मजदूर की ही मौत हो गयी। साथ ही एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक का नाम हरि कुमार है। सड़क पर हुई इस घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया । उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में खारोट के पास भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं।बुधवार को पंडोह के पास भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे भी अवरुद्ध हो गया था।

ये भी पढ़े :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गाँधी से की मुलाकात, कहा- जब तक हाईकमान चाहेगा तब तक बना रहूंगा सीएम

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: