India Rise Special

हरियाणा में बेखौफ साइबर ठगों ने ओटीपी मांग कर खाते से उड़ाए 2 लाख 25 हजार रुपये

कुरुक्षेत्र। इन दिनों हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साइबर अपराधियों का कहर जारी है। आए दिन ठगी की खबर सामने आती है। इसी के चलते कुरुक्षेत्र में शहर थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने नेटलक्स का सब्क्रिप्शन अपडेट करने के नाम पर ओटीपी मांग खाते से दो लाख 25 हजार 757 रुपये ठग लिए। ठगी के बाद पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की, जिसपर मामला दर्ज कर पुलिस टीम मामले की पड़ताल कर रही है।

 

 

 

दरअसल यह पूरा मामला कुरुक्षेत्र के शहर थाना इलाके के सेक्टर सात में रहने वाले जितेंद्र ढींगड़ा का है। जिन्होंने अपने साथ हुई साइबर ठगी की  शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि,   “वह नेटलक्स की मेंबरशिप इस्तेमाल करता हूं। उसने पास एक फरवरी को 10 बजकर 14 मिनट पर सुबह मेल आई थी। मेल में उसे बताया कि नेटलक्स का सब्क्रिप्शन अपडेट करें। ”

 

 

 

 

पीड़ित ने इसके आगे शिकायत में बताया कि,  “उन्होंने उस दिन अपडेट नहीं किया। उसने पास चार फरवरी को सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर फिर से मेल से सब्क्रिप्शन अपडेट करने के लिए मेल आई। मेल के अंदर एक रिन्यु मै सब्क्रिप्शन का लिंक था। उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया और अपने आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्ड की डिटेल उस लिंक पर डाल दी। उनके नेटलक्स की अपडेट के 545 रुपये कटने के लिए ओटीपी मंगवाया, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई राशि फोन में नहीं लिखी थी। उससे पहले ही उनके पास क्रेडिट कार्ड से दो लाख 25 हजार 757 रुपये कटने का मैसेज आ गया। उन्हें तुरंत महसूस हुआ कि उनके साथ फ्राड हुआ है। ”

 

 

 

शक होने पर तुरंत पीड़ित ने बैंक को कॉल किया और अपने साथ हुए फ़्रॉड की जानकारी देते हुए क्रेडिट कार्ड बंद करने की मांग की। पुलिस पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एएसआइ कर्मबीर को सौंपी है। पुलिस मामले में साइबर सैल की मदद ले रही है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: