Politics

Himachal Congress अध्‍यक्ष: पार्टी पूरी तरह से एकजुट और जीतेंगे तीनों उपचुनाव

हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने आरोप लगाया कि सीएम जयराम ठाकुर (CM Jayaram Thakur) सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

सोलन में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए राठौर ने कहा कि प्रदेश में 3 उपचुनाव होने हैं। उन्होंने दावा किया कि एकजुट नेतृत्व के दम पर कांग्रेस उपचुनाव जीतेगी और 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी।

राठौर कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस समय पूरी तरह एकजुट है। सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताएं। लोग सरकार की नीतियों व बढ़ती महंगाई से परेशान हैं।

राठौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने नगर निकाय व पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भी सत्ता का दुरुपयोग किया। नगर निगम में जीते हमारे पार्षदों व जिला परिषद सदस्यों को अपने पाले में मिलाने के लिए प्रयास किए, लेकिन फिर भी सोलन व पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस ने अपनी सत्ता कायम की।

धर्मशाला व मंडी नगर निगम में भी कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस दौरान पूर्व मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल, केवल पठानिया आदि मौजूद रहे। कांग्रेस सेवादल की बैठक जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा की अध्यक्षता में रोहड़ू के परिधि गृह में हुई। इस दौरान संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव भूमिचंद शर्मा, जिला महासचिव शेर चंद, कांति लाल, नरैण सिंह, शेर सिंह एवं रोहडू ब्लाक कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष सुदेश कुमार, अश्वनी हमटा, यशपाल मिस्टा, सूरत सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के बाद सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय परिसर में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे युवा कांग्रेस व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: