
साठ साल की बुढ़िया जैसी नवजात बच्ची, मां और परिवार के लोग खौफ में
दुनिया में अजीबोगरीब चीजें हमेशा होती रहती हैं, इन चीजों को देखकर हैरानगी होना लाजमी है। ऐसा ही एक मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया है। एक नवजात बच्ची पैदा होते ही बुजुर्ग जैसी दिख रही है। बच्ची के माता-पिता भी उस समय हैरान रह गए, जब उन्होंने देखा कि उनकी बच्ची दिखने में साठ साल की बुढ़िया जैसी दिख रही है।
वहीं परिवार के कई लोग उसे देखकर डर भी गए। हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि यह बच्ची एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित तो वे उसे डॉक्टरों के पास ले गए। ये घटना दक्षिण अफ्रीका के एक शहर की है। खबरों के मुताबिक, यहां ईस्टर्न केप के छोटे से टाउन में 30 अगस्त को एक 20 साल की महिला ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन जैसे ही बच्ची पैदा हुई, उसे देखकर मां और दाई दोनों डर गए। बच्ची के हाथ अजीब से थे और उसकी पूरी चमड़ी में रिंकल्स थे।
जब अन्य सदस्यों ने बच्ची को देखा तो वे लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत बच्ची और मां को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पता चला कि उसकी बेटी को एक दुर्लभ बीमारी है जिसे प्रिजोरिया कहते हैं। इसे प्रिजोरिया के अलावा कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इससे पीड़ित शख्स की उम्र कई गुना ज्यादा दिखने लगती है।
फिलहाल इस बच्ची और उसकी मां को अस्पताल से घर भेज दिया गया है। इस बीमारी से पीड़ित लोग ज्यादा समय तक जीवित नहीं रहते हैं। पिछले दिनों ब्रिटेन में 18 साल की बच्ची की मौत हो गई जो दिखने में 144 साल की लग रही थी।
यह भी पढ़ें-