हिमाचल विधानसभा चुनाव: BJP ने जारी की 62 उम्मीदवारों की सूची, CM ठाकुर समेत इनको मिला मौका
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं।
भाजपा ने जारी की पहली 62 उम्मीदवारों की सूची
हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश विधानसभा (hianchal election) चुनाव के लिए भाजपा(bjp) ने अपने 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (jayram thakur) और अनिल शर्मा(anil sharma) को जगह दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज तथा अनिल शर्मा मंडी से मैदान में उतरेंगे वहीं सतपाल सिंह(satpal singh) सत्ती पुणे से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव होने हैं।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए कल दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।
सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक तीन मंत्रियों और एक दर्जन विधायकों की टिकट में तलवार लटक गई है जबकि दो मंत्रियों के विधानसभा हल्के बदले जाने की चर्चा हुई है केंद्रीय चुनाव समिति ने देर रात सभी टिकटों पर फैसला ले लिया।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव सर्वानंद सोनेवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भाजपा प्रभारी अविनाश राय प्रभारी संजय टंडन सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई नेता मौजूद रहे।