Trending

गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल खत्म, आज वापस जाएगा सुनारिया जेल

बागपत : बिनौली स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल आज शुक्रवार को खत्म हो गई। उसे आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम 15 अक्तूबर को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर आया था।

ये भी पढ़े :- उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किया बड़ा ऐलान, विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारी नहीं होंगे बहाल

इस दौरान उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आये थे। राम रहीम ने डेरे में रहकर दीपावली पर्व व डेरे के संस्थापक का जन्मोत्सव भी मनाया, हर रोज यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र दिए। इस दौरान गुरुगद्दी को लेकर राम रहीम ने कहा कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे, उन्होंने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया। गुरुवार को डेरा प्रमुख ने आश्रम के सेवादारों व जिम्मेदारों लोगों को आशीर्वाद देकर अपने अपने घर जाने की बात कही।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: