![](/wp-content/uploads/2022/07/652ddee7-a174-4d3a-889c-66d483e27ae0-1.jpg)
असम में बारिश की वजह से भारी त्रासदी, 30,000-40,000 घर हुए क्षतिग्रस्त, सीएम सरमा ने गृह मंत्री शाह से मांगी लगाई गुहार ..
असम में भयंकर बारिश के बाद आई बाढ़ ने आम जनजीवन को ख़ासा प्रभावित किया है. बाढ़ की चपेट में आने से असम के तकरीबन 30 – 40 हजार घर डैमेज हो गये है. शुक्रवार को आयोजित हुई बैठक में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा(Himanta Biswa Sarma) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) को इस बात से अवगत कराया और केंद्रीय मदद की गुहार लगाई थी. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है की, ”मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री शाह से बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड (NDRF) से एडवांस पैसा जारी करने का अनुरोध किया।यह राहत उन्हें दी जाएगी, जिनके घर गंभीर रूप से या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।”
ये भी पढ़े :- अमरनाथ यात्रा के हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 35 घायलों की बचाई गयी जान, यात्रा पर लगी रोक
जानकारी देते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि, बाढ़ से असम में 30,000 से 40,000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं बीती शाम एक बैठक में सीएम सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बाढ़ से हुए नुकसान से अवगत कराया। साथ ही मदद मांगी। सीएम सरमा ने केन्द्रीय मंत्री शाह से बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से अग्रिम राशि जारी करने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़े :- एलन मस्क-ट्विटर विवाद: जानिए क्यों, कब और कैसे हुआ
सीएम सरमा ने कहा कि, एक केंद्रीय टीम ने राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे किया था। जिसके बाद इसे गंभीर बताया गया है। उन्होंने एनडीआरएफ से एक अग्रिम फंड की मांग की। ताकि राज्य में प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। बताते चले कि, केंद्र ने मौजूदा बाढ़ से निपटने के लिए असम सरकार को तत्काल सहायता के रूप में 2022-23 के लिए एसडीआरएफ के मद में 324.40 करोड़ रुपये जारी किए थे।