India Rise Special

हरियाणा में जारी गर्मी का कहर, 45 डिग्री तक पहुंचा पारा, मौसम विभाग ने कही ये बात

हिसार। राजस्थान की सीमा से लगने वाले हरियाणा(Haryana) के इलाको में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है. इतना ही नहीं तेजधुप के साथ चने वाली तेज लू तापमान को और बधा रही है. वीरवार को गुरूग्राम, सिरसा, नारनौल, भिवानी, हिसार और झज्जर में सर्वाधिक तापमान रहा। इन जिलों में सबसे अधिक गुरुग्राम में दिन के समय 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

ये भी पढ़े :- हिसार में सामने आई बिजली विभाग की लापरवाही, संसाधनों की वजह से कर्मी ने गंवाई जान

दो दिनों में हिट वेव(Heat wave) से मिल सकती है राहत

प्रदेश में जारी भीषण गर्मी ने बीते गुरुवार को जिस्म झुलसाने का काम किया है, वही आग्ने वाले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना जताई गयी है. जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। वहीं दूसरी ओर हरियाणा से लगते राजस्थान के जिलों में तापमान देखा जाए तो चुरू में 46.6 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दिन के समय तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़े :- मनसे प्रमुख राज ठाकरे का अयोध्या दौरा हुआ रद्द, जानिए क्या है वजह ?

मौसम विभाग अध्यक्ष ने कही ये बात

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने आने वाले दो दिनों में राहत की संभावना जताते हुए कहा की, ” राज्य में मौसम शुक्रवार तक खुश्क बने रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शुक्रवार देर रात्रि से हवा में बदलाव पश्चिमी से दक्षिण पूर्वी होने से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। जिससे राज्य में 21 व 22 मई को ज्यादातर क्षेत्रों में धूल भरी हवा चलने की संभावना है । इस दौरान उत्तरी (चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) व पश्चिमी क्षेत्रों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी) में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी होने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।”

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: