Delhi

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, मौसम विभाग ने इस वजह से जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली : भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग(Meteorological Department) ने चक्रवाती तूफान ‘असानी’ को लेकर अलर्ट( alert) जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।

दिल्ली समेत सभी राज्यों के मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो आज देश की राजधानी दिल्ली( Delhi) में आसमान साफ रहेगा। लेकिन आज से शुरू होने वाले लू को देखते हुए यहां येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।इसी के साथ यहां पर आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री बना रहेगा। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में तेजी धूप के साथ बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे। इसी के साथ लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

ये भी पढ़े :- शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर, लोगों ने सडक पर उतर किया प्रदर्शन

इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विभाग की माने तो पश्चिम मध्य प्रदेश, राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी रहेगा।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: