दिल्ली में जारी हीट वेव का कहर, जानिए मौसम का हाल
भारत के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के साथ अन्य राज्यें में भी पारा बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का ताजा हाल।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग कि माने तो राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ रहा है। इसी के साथ दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। वहीं मौसम विभाग की माने तो दिल्लीवासियों को गर्मी से बिल्कूल भी राहत नहीं मिलने वाली है।
भोपाल का मौसम
मौसम विभाग की माने तो, भोपाल में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा। जिसके साथ राज्य में लोग गर्मी से परेशान रहेंगे।
झारखंड का मौसम
मौसम विभाग की माने तो झारखंड में भी तापमान में वृद्धि होने वाली है। लोग यहां भी गर्मी से परेशान होने वाले हैं। बहुत जल्द तीन दिनों तक लू की चपेट में आने की संभावना है। जिसके कारण यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
मार्च का महीना खत्म हो रहा है और गर्मी से लोग परेशान होने वाले हैं। मौसम विभाग की माने तो हिमाचल प्रदेश में गर्मी का पारा तेजी से बढ़ने वाला है। इसी के साथ यहां का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री बना रहेगा।