India Rise Special

हिमाचल: सुक्खू कैबिनेट का हुआ गठन, 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

शिमला को पहली ही सूची में तीन मंत्री मिले हैं मंत्रियों के 3 पद अभी खाली रहेंगे।

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में 7 विधायक मंत्री बनाए गए। सत्ता में वापसी करने के बाद करीब 25 दिन गुजरने के पश्चात आज राजभवन शिमला में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने कार्यवाही का संचालन किया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। धनीराम शांडिल ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली तीसरे स्थान पर हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी रोहित ठाकुर अनुज सिंह और विक्रम सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि शिमला को पहली ही सूची में तीन मंत्री मिले हैं मंत्रियों के 3 पद अभी खाली रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार, 7 विधायक बने कैबिनेट मंत्री; पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे को मिली जगह

यूपी: शीतलहर का सितम, लखनऊ समेत कई जिलों के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री सुख में छह विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव को शपथ दिलाई। सुखो सरकार में 6 मुख्य संसदीय सचिव और संसदीय सचिव बनाए गए। सुंदर सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री ने मुख्य संसदीय सचिव की शपथ दिलाई वहीं रामकुमार चौधरी मोहनलाल डॉक्टर को भी मुख्य संसदीय सचिव और रामकुमार को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: