India Rise Special

भव्य होगा पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह , पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे ये केंद्रीय मंत्री

देहरादून। उत्‍तराखंड में बुधवार को 12वें सीएम के तौर पर पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण करेंगे। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होने वाले है। उनके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अनेक केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं, दस राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों के भी आमंत्रण भेजा गया है।

पीएम मोदी 2.10 बजे पहुंचेंगे परेड मैदान

परेड मैदान में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12.30 बजे आरंभ हो जाएगा, जबकि शपथ का कार्यक्रम ढाई बजे शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 2.10 बजे परेड मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री धामी अपने 11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समारोह में करीब एक घंटे तक मौजूद रहेंगे। उनके अलावा गृह मंत्री शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

ये बड़े चेहरे रहेंगे मौजूद

इसके साथ ही उप्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत अन्य अतिथि भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

वहीं समारोह में साधु-संतों, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारियों, प्रबुद्धजनों, मातृशक्ति समेत हर वर्ग के व्यक्तियों के मौजूद रहने की भी संभावना है। इससे पहले बुधवार सुबह मंडल स्तर तक के सभी कार्यकर्ता मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे तो गुरुद्वारों में अरदास भी होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: