
हिमस्खलन की चपेट में आये नौसेना के चार अधिकारियों के मिले शव
चारों जवानों के पार्थिव शरीर नौसेना हेड क्वार्टर के लिए कर दिया रवाना
माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव शनिवार की शाम को मिल गए। जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी ऑफिसर हरिओम शामिल हैं। डिप्टी CMO MS खाती ने बताया कि नौसेना के चार जवानों के शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया गया है।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/bandh-will-be-announced-on-october-2-in-protest-against-the-mandatory-e-pass/
इसके बाद चारों जवानों के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान से नौसेना हेड क्वार्टर के लिए रवाना कर दिया गया था। वहां से उनके पार्थिक शरीर पैतृक आवास भेजे जाएंगे।
बता दें अभियान दल के दो लोग अब भी लापता हैं। इनकी तलाश में अभियान रविवार को भी जारी रहा। यह दल माउंट त्रिशूल पर आरोहण के लिए गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माउंट त्रिशूल कैंप-3 में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
त्रिशूल पर्वत पर आरोहण के लिए नौसेना का दल 23 सितंबर को सुतोल गांव से आगे निकला था। विगत शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की गिराह में आने से लापता हो गए थे। तभी से लापता सदस्यों की तलाश के लिए अभियान चल रहा था।