TrendingUttar Pradesh

हरमोहन सिंह की 10 वीं पुण्यतिथि आज, कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी हरमोहन सिंह के कामों और उनकी वीरता को याद करेंगे |

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि 25 जुलाई को दिवंगत हरमोहन सिंह यादव की 10 वीं पुण्यतिथि पर जनता को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। सम्बोधन के दौरान पीएम मोदी हरमोहन सिंह के कामों और उनकी वीरता को याद करेंगे |

आपको बता दें कि हरमोहन सिंह की आज 10 वीं पुण्यतिथि है| हरमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को 4:30 पर जनता को संबोधित करेंगे।

आपके मार्क्स नहीं… टैलेंट बनाता है आपको सफल, IAS अवनीश शरण हैं उदाहरण

आपको बता दें कि हरमोहन सिंह मुलायम सिंह के बेहद करीबी और समाजवादी पार्टी के एक पहुँचे हुए नेता थे। हरमोहन यादव के चौधरी चरण सिंह के साथ अच्छे सम्बन्ध थे। हरमोहन यादव ने आपातकाल का विरोध किया था और किसानों के अधिकारों के लिए लड़ते हुए जेल गए थे।

31 साल की उम्र में हरमोहन सिंह यादव ने राजनीति में प्रवेश किया और वह 1952 में पहली बार प्रधान बने| इसके बाद उन्होंने 1970 से 1990 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य और विधायक के अलावा विभिन्न पदों पर कार्य किया| वर्ष 1991 में पहली बार सपा की तरफ से राज्यसभा के सदस्य चुने गएऔर उन्होंने कई संसदीय समितियों के सदस्य के रूप में कार्य किया | उन्हें 1997 में राज्यसभा के सदस्य के रूप में दूसरी बार नामित किया गया | उन्होंने ‘अखिल भारतीय यादव महासभा’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दीं |

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: