Trending

क्रिसमस पर पड़ सकती है हांड कंपाने वाली ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल…?

नेशनल डेस्क : बीते हफ्ते से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने उत्तर भारत में ठंड बढ़ा दी है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ हिस्सों में शीतलहर बढ़ने की संभावना जताई है।

शीतलहर के चलते देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ मध्य भारत और महाराष्ट्र के तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। जिससे इन राज्यों में तापमान भी तेजी से नीचे गिर रहा है।

ये भी पढ़े :- ऋषिकेश : डी.एस.बी. स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह सीएम धामी ने की शिरकत, कहा – संतों का जीवन परोपकार के लिए है

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर हिमपात के साथ-साथ बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: