
गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपत, पढ़ें पूरी ख़बर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत
लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। गुरमीत सिंह ने ली राज्यपाल पद की शपत।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/5-discount-will-be-given-to-women-and-ex-servicemen/
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एस एस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया।
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे और जौलीग्रांट एयरपोर्ट आगमन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने उनका स्वागत किया। नवनियुक्त राज्यपाल के आगमन पर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी नीरू गर्ग, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी वहां उपस्थित रहे।