
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने दी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुलायम सिंह की लंबी उम्र की कामना भी की। सीएम हेमंत ने कहा, ‘मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।
सपा कार्यालय में मनेगा जन्मदिन
मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा मुख्यालय में सादगी से मनाया जाएगा। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव, सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भी शामिल होने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें –बारिश के बाद राजस्थान में बढ़ी ठंड , तापमान में दर्ज की गई इतनी गिरावट
22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे मुलायम सिंह यादव ने अपने प्रारंभिक जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की और 1967 में वे पहली बार विधान सभा के लिए चुने गए। 1977 में, वह रामनरेश यादव के नेतृत्व वाली जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार में पहले मंत्री बने।