India Rise Special

तमिलनाडु विमान हादसे में मारे गए लांस नायक विवेक कुमार के परिवार वालों से मिले राज्यपाल , परिजनों को दी सांत्वना

हिमाचल प्रदेश। तमिलनाडु के कन्नूर में हुए विमान हादसे में मारे गए लांस नायक विवेक कुमार के परिजनों से मुलाकात के लिए शनिवार को राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर पहुंचे। इस मौके पर बोलते हुए राज्यपाल राजेन्द्र ने कहा कि , “हिमाचल के वीर सपूत विवेक कुमार पर देश को हमेशा गर्व रहेगा। देश परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में साथ है।  विवेक समाज के लिए प्रेरणा हैं।”

 

 

बताया जा रहा है कि, लांस नायक विवके बीते डेढ़ सालों से सीडीएस विपिन रावत की सुरक्षा में बतौर निजी सुरक्षा अधिकारी तैनात थे। दिल्ली में बीते डेढ़ साल पहले उनकी भर्ती हुई थी। लांस नायक विवेक कुमार के परिवार में उनके पिता रमेश चंद, माता आशा देवी, पत्नी प्रियंका और 6 माह का बेटा विवांश है। उनका छोटा भाई सुमित पालमपुर में बेकरी में काम करता है।

 

इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल के साथ कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा, जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम रत्न शर्मा, लंबागांव खंड की पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन अजय मेहरा, मंडल महामंत्री अजय पठानिया, कोसरी पंचायत की प्रधान राजेश्वना, ठेहडू पंचायत के प्रधान विनोद कुमार आदि शामिल रहे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: