
स्वतंत्र देव सिंह के बाद जानिए कौन संभालने जा रहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान?
लखनऊ : उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) भाजपा(B J P) अध्यक्ष पद से स्वतंत्र देव सिंह(Swatantra Dev Singh) के इस्तीफे के बाद अब नए अध्यक्ष को लेकर कवायत तेज हो गई है। स्वतंत्र देव सिंह के कार्यकाल खत्म होने के साथ अब बीजेपी नए अध्यक्ष की तलाश कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस माह भाजपा अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर देगी, लेकिन उससे भी ख़ास बात ये है की अध्यक्ष पद की दौड़ में कौन – कौन लोग शामिल है?
ये भी पढ़े :-हनुमानगढ़ में पुलिसकर्मी पर हमला, इंटरनेट बंद, जानिए क्या है वजह ?
स्वतंत्र देव का कार्यकाल खत्म होने के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से ही कोई हो सकता है. सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ब्राह्मण चेहरे में दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुब्रत पाठक, डॉ महेश शर्मा, सतीश गौतम कोशामिल किया गया है। वहीं, ओबीसी के चेहरे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में है. इसके अलावा, बीएल वर्मा, भूपेंद्र चौधरी, अमर पाल मौर्य और अश्वनी त्यागी भी इस रेस में शामिल है।