TrendingUttar Pradesh

शरीर और मन, दोनों को स्वस्थ्य रखता है योग: कपिल देव अग्रवाल

जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है योग: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ: 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने अलग-अलग जनपदों में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया। सुरेश खन्ना ने लखनऊ में योगाभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की। इसके अलावा प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मुज्जफरनगर में योग किया। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भर योग कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। उन्होंने आवाहन किया कि नियमित योग करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

सभी के लिए योग जरूरी: नरेंद्र कश्यप

इसके अलावा प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने गाजियाबाद में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विश्व के अन्य देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग आज की दुनिया में जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए योग जरूरी है। योग को जीवन की नियमित दिनचर्या में शामिल करें।

जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है योग: नरेंद्र कश्यप
जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है योग: नरेंद्र कश्यप

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: