
स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) की सूची में निशानेबाजी की वापसी होगी, जबकि कुश्ती का हटाया जाना भारत के लिए निराशाजनक होगा। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) और राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को विक्टोरिया 2026 सीडब्ल्यूजी के लिए पूर्ण खेल कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें 20 खेल और 26 स्पर्धाएं शामिल हैं। इसमें से नौ पूरी तरह से पैरा खेलों के लिए हैं। इन खेलों में निशानेबाजी की वापसी भारत के लिए स्वागत योग्य कदम है, तो वहीं कुश्ती का हटना निराशाजनक है। निशानेबाजी को बर्मिंघम में हुए पिछले खेलों की सूची से हटा दिया गया था।