Tourism

खुशखबरी ! हज यात्रा में किये गए बड़े बदलाव, अब सुविधाजनक होगा सफर …

सऊदी अरब ने हज यात्रा के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। घोषणा की गयी है कि, इस साल के हज के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी।

वहीं हज एक्सपो 2023 में बोलते हुए, तौफीक अल-रबियाह ने कहा कि, इस साल हज में भाग लेने वाले लोगों की संख्या पूर्व-महामारी के स्तर पर वापस आ जाएगी। और इस साल हज तीर्थयात्रियों के लिए कोई आयु सीमा भी नहीं होगी। साथ ही उमराह वीजा की अवधि 30 दिन से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है। हज/उमरा वीजा पर आने वाले लोग देश के किसी भी शहर का सफर कर सकते हैं।

इतना ही नहीं 2023 से दुनियाभर की हज एजेंसियों को ऐसी किसी भी कंपनी से अनुबंध करने की इजाजत होगी जो अपने देश के हज यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने वाली परमिट लिए हों। हालांकि, तीर्थयात्रा के लिए आवेदन करने वाले लोगों के पास जुलाई के मध्य तक वैध राष्ट्रीय या निवासी पहचान और COVID-19 और मौसमी इन्फ्लुएंजा टीकाकरण का प्रमाण होना चाहिए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: