IndiaTrending

खुशखबरी ! G-7 देशों ने भारत को जेईटीपी में शामिल होने का दिया प्रस्ताव

अल शेख में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में जेईटीपी की घोषणा किए जाने की संभावना है।

नई दिल्ली: जी-7 देशों ने भारत को एक जस्ट एनर्जी ट्रांजिशन पार्टनरशिप यानि जेईटीपी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।

दरअसल, जेईटीपी से भारत में स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में तेजी लाने और कोयले पर देश की निर्भरता को कम करने में मदद मिलेगी। हालांकि, भारत ने अभी तक साझेदारी की पेशकश का जवाब नहीं दिया है। लेकिन अगर भारत इसे स्वीकार करता है, तो नवंबर में मिस्र के शर्म अल शेख में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में जेईटीपी की घोषणा किए जाने की संभावना है।

रामपुर: 25 साल बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने किया शहीद महावीर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण

बताते चलें कि, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी भारत यात्रा के दौरान जी-7 में भारत के शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने 19 अक्टूबर को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में अपने भाषण में कहा, विकसित देशों को इस मुद्दे पर आगे आना चाहिए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: