
लखनऊ: विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, जनता ने ईमानदार नेतृत्व को एकबार फिर से स्वीकार किया है। ये विश्वास जनता ने मोदी-योगी पर जताया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कड़ी मेहनत की है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्षम नेतृ्त्व पर जनता के विश्वास का नतीजा है कि, इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है।
सरकार और पार्टी जनता के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी निभाएगी। उनके हर सुख-दुख में सरकार और पार्टी के लोग खड़ें रहेंगे। विकास की गति और तेज होगी।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी का इतिहास गौरवशाली है। अब प्रदेश से परिवारवाद की राजनीति का खात्मा होगा। ऐसी पार्टियों को जनता ने नकार दिया है।