IndiaIndia - WorldTrending

जर्मन विदेश मंत्री बेयरबाख भारत की तारीफ़, कहा – ‘उथल-पुथल भरे समुद्र से कराएगा पार’

नेशनल डेस्क :  जर्मन विदेश मंत्री अन्नालेना बेयरबाख ने भारत को जर्मनी का स्वाभाविक भागीदार बताया है। जर्मन मंत्री ने नई दिल्ली में भारत त्रिपक्षीय फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही।

उन्होंने कहा कि, मौजूदा समय में दुनिया कोविड-19 महामारी और यूक्रेन संघर्ष के कारण अनिश्चितता से गुजर रही है, तो इस उथल-पुथल भरे समुद्र से निकलने के लिए भारत जर्मनी के साथ आगे बढ़ेगा। वहीं इसके बाद उन्होंने अमेरिका स्थित जर्मन मार्शल फंड और नई दिल्ली स्थित थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।

ये भी पढ़े :- Himachal Election: हिमाचल में बड़ा उलटफेर, शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री पीछे ….

इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस जीवंत क्षेत्र में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और एशिया में एक उभरती हुई राजनीतिक और आर्थिक शक्ति के रूप में भारत हमारे लिए साथी की तरह है, अगर आप अशांत समुद्र में जा रहे हैं, तो आपको अपने सहयोगियों पर विश्वास करना होगा। कहा, अगर आप किसी पर भरोसा करते हैं, तो आपको हर चीज पर एक जैसी राय साझा करने की जरूरत नहीं है।

लेकिन, जब आपके सबसे खास मूल्यों, सबसे खास विश्वासों की बात आती है, तो यह महत्वपूर्ण है कि आपके सोचने का एक ही तरीका साझा करें। बेयरबॉख ने जोर देकर कहा कि, भारत और जर्मनी दोनों के लिए जरूरी है कि वे अपने लोगों को सुरक्षा और संरक्षा प्रदान करें।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: