India Rise Special

उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने पूर्व सैनिकों का कुछ इस अंदाज में किया सम्मान

उत्तराखंड। भाजपा की राह पर अब कांग्रेस भी सैनिकों के जरिये सत्ता में अपनी जगह बनाने की तैयारी कर रही है। जिस तरह भाजपा सैनिकों की सम्मान यात्रा निकाल रही है, तो वहीं कांग्रेस ने सैनिकों के सम्मान का बीड़ा उठाया है। आज कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धौलाबाद के गरुड़ाबाज में पूर्व सैनिकों के सम्मान में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में 215 सैनिकों का सम्मान किया गया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि हमारे भूतपूर्व सैनिक अभूतपूर्व हैं। यहां के सैनिकों ने शौर्य और पराक्रम की अद्वितीय मिसाल पेश की है।

कार्यक्रम में सीएम के साथ ये लोग भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में पूर्व सीएम के साथ – साथ घनश्याम गुरुरानी, महेश भट्ट, विनोद जोशी, किशन सिंह, मोहन चंद, भगवान गैड़ा, मदन मोहन, कमल नेगी, धन सिंह, प्रेम सिंह, नारायण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, उमेद सिंह, सिंह गैड़ा, दीपक आदि 132 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जगत सिंह खाती, पूरन बिष्ट, दिवान सतवाल, शेर राम आर्य, आनंद प्रसाद, दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, गणेश बिष्ट, रमेश कांडपाल, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल बिष्ट, नरेंद्र बनोला आदि मौजूद थे।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: