
Delhi
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता का निधन, रविवार को होगा अंतिम
दिल्ली। बसपा सुप्रीमों और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रही मायावती की माता जी का देहांत हो गया। 92 वर्षीय श्रीमती रामरती का निधन दिल्ली अस्पताल में हार्ट अटैक की वजह से हुआ हैं।
बसपा के राज्यसभा सदस्य व बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने इस बात की जानकारी की साझा किया है। बसपा सुप्रीमो की मां की मौत पर सतीश मिश्र ने दुःख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज दिल्ली के हॉस्पिटल में हार्टअटैक के चलते मौत हो गयी। बहन जी की माता अंतिम संस्कार लिए उनका परिवार दिल्ली पहुंच रहा है। कल दिल्ली में ही उनकी माता जी का मुखाग्नि दी जाएगी।