
पूर्व सीएम लालू यादव की हालत नाजुक, जानिए किन बीमारियों से ग्रसित है राजद सुप्रीमो?
बिहार : राष्ट्रीय जनता दल(Rashtriya Janata Dal) के सुप्रीमो लालू यादव(Lalu Yadav) की हालत काफी नाजुक है। उन्हें देर रात दिल्ली के एम्स(AIIMS) में भर्ती कराया गया है। लालू को पटना के एक निजी अस्पताल से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया।
ये भी पढ़े :- यूपी: सरकार ने 100 दिन पूरे होने की खुशी में बढ़ाये गए गैस सिलेंडर के दाम: अखिलेश यादव
दरअसल, पहले से ही कई बीमारियों से जूझ रहे लालू यादव, 2 दिन पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी(Rabri Devi) के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे। जिससे उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हो गया था। चोट के कारण उनकी हालत और खराब हो गई। इधर, लालू यादव के दिल्ली पहुंचने पर उनके बेटे तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया, सीढ़ी से गिरने के कारण उनके शरीर में तीन जगह फैक्चर हुआ है। इससे उनका शरीर पूरी तरह से लॉक हो चुका है और उनके शरीर में मूवमेंट नहीं हो पा रहा है।
ये भी पढ़े :- बिलासपुर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 2,000 पोस्टकार्ड भेजे गए, जानिए क्यों
तेजस्वी ने बताया, एम्स में उनका पूरा चेकअप किया जाएगा। यादव परिवार के सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है। इससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं उनका क्रेटनिन भी 4 से 6 पहुंच गया है। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की भी बात चल रही है। तेजस्वी यादव ने बताया, एक बार राजद प्रमुख की तबीयत ठीक हो जाए, उसके बाद उन्हें सिंगापुर ले जाने के लिए डॉक्टरों से बात की जाएगी।