
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व जारी दलबदल के क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें कि राजनीति के इतिहास में मंगलवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी नुकसान देह रहा। योगी सरकार के मंत्री मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य में 4 विधायकों के इस्तीफे के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में ना केवल अपने नेतृत्व को मजबूत किया बल्कि विपक्षी खेमे में भी सेंंध तेज कर दी है | जिसके बाद विपक्ष में खलबली मच गई है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के बेहद करीबी माने जाने वाले सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से विधायक नरेश सैनी ने आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इतना ही नहीं इसी तरह हाल ही में सपा में शामिल होने वाले आगरा की इमादपुर सीट से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने भी भाजपा में शामिल हो गए।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जहां इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा तो वही बेहट विधायक नरेश सैनी ने भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी से दोनों विधायकों का जाना कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी के लिए बड़ी समस्या खड़ी हुई है इससे पहले रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया था