अपनाएं ये व्यायाम और करें वज़न को बाय-बाय
अतिरिक्त वज़न से है परेशान तो करे व्यायाम
ज़िन्दगी में वज़न कम करना सबसे मुश्किल होता है और ये तब कठिन और हो जाता है जब आप घर से ही काम कर रहे हों। घर से काम करने से शारीरिक कसरत कम हो जाता है, और इसी वजह से काफी लोगों का वज़न बढ़ा है। क्या आप भी अपने अतिरिक्त वज़न से परेशान हैं और घटाना चाहते हैं? तो अपनाएं ये व्यायाम और करें वज़न को बाय-बाय।
यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/walnuts-with-full-of-benefits-are-everyones-choice/
भारी मात्रा में पानी पिएं: सुबह उठते ही 1 लीटर पानी पीएं। पानी पीने से वज़न कम होगा साथ में चेहरे पर निखार भी आ जाएगा।
शारीरिक गतिविधि करें: शारीरिक गतिविधियों को जरूर अपनाएं। व्यायाम को करने से पूरी शरीर की चर्बी चली जाती है और साथ ही शरीर में ताकत बने रहती है।
सही समय पर खाना खाएं: खाना सही समय पर खाने से हज़म भी सही समय पर हो जाता है। सही समय पर खाना खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी सही काम करती है।
अपनी खाने में नट्स जोड़ें: अपने आहार में नट और बीज शामिल करें। नट्स और बीज में स्वस्थ वसा होती है जो आपके शरीर में ताकत देता है।
रोज़ कार्डिओ करे: अपनी व्यायाम में रोज़ एरोबिक्स करें इससे तेजी से कमर की चर्बी चली जाती है और शरीर भी सक्रिय क्षेत्र में रहता है।
आहार में हरी सब्जी को करें शामिल: आहार में हरी सब्जी को जोड़ें साथ ही हर मौसम के फल खाएं। हरी सब्जी में सबसे ज्यादा फाइबर होता है जिससे सबसे जल्दी वज़न घटता है साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है।
भरपूर नींद लें: वज़न कम करने के लिए भरपूर नींद लेना सबसे जरूरी है। रोज़ रात में 7 से 8 घंटे की नींद लें। इससे उपापचय भी ठीक रहता है और भूख भी कम लगती है।