
स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरुरी है फोलिक एसिड, जानिए इससे होने वाले फायदे ..
हेल्थ डेस्क : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उसी में से एक जरूरी तत्व है फोलिक एसिड। यह आपके लिए बेहद जरूरी होता है। अगर आपके शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो जाए तो आपको कमजोरी आने लगती है और आप कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए साथ ही कई बीमारियों से दूर रखने के लिए फोलिक एसिड का प्रयोग किया जाता है।
ये भी पढ़े :- खीरा और धनिया के सेवन से घटेगा आपका मोटापा, जानिए उपयोग का सही तरीका
बालों को झड़ने से बचाए
बालों की मजबूती की लिए आपको फोलिक एसिड का प्रयोग करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या कमजोर हो रहे हैं तो आप फोलिक एसिड का प्रयोग करें। जैसे बादाम, अंडा, एवोकाडो आदी।
गर्भवस्था के लिए है जरूरी
अगर आप गर्भवती हैं तो आपके लिए फोलिक एसिड जरूरी है। ये बच्चे के अच्छे स्वास्थ और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।