Madhya PradeshTrending

मध्य प्रदेश में सामने आया मंकीपॉक्स का पहला मामला, पीड़ित महिला को किया गया आइसोलेट 

मध्य प्रदेश : केरल, दिल्ली के बाद अब मध्यप्रदेश के इंदौर में मंकीपॉक्स(monkeypox) का पहला मामला सामने आया है। जिसने एमपी स्वास्थ्य विभाग(mp health department) की नींद उड़ा दी है। दरअसल इंदौर की एक महिला में मंकी पॉक्स के लक्षण मिले हैं।

ये भी पढ़े :- खुशखबरी : भारत में इजात हुआ मंकीपॉक्स का टीका, जानिए कौन सी कम्पनी बनाएगी वैक्सीन ? 

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने महिला को होम आइसोलेट किया है। और महिला के सैंपल कलेक्टकर जांच के लिए पुणे भेजा है। और रिपोर्ट आने तक महिला को होम आइसोलेशन में ही रखा जाएगा। चौकाने वाली बात ये है कि, महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

ये भी पढ़े :- नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

बताया जा रहा है कि, महिला सर्दी जुकाम और बदन दर्द की शिकायत के बाद एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने गई थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके शरीर में लाल रंग के चकते देखे, जिसके बाद डॉक्टर ने जिला प्रशासन को सूचना दी। जानकारी के बाद महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: