PoliticsTrending

यूपी: ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के रूप में ली शपथ, पढें राजनीतिक सफर…

ब्रजेश पाठक ने लखनऊ कैंट से सुरेंद्र सिंह गांधी को हराया

यूपी: लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक ने देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| इससे पहले, वह योगी सरकार में कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे | ब्रजेश पाठक ने डॉ. दिनेश शर्मा की जगह ली है |

ब्रजेश पाठक ने लखनऊ कैंट से सुरेंद्र सिंह गांधी को हराया

ब्रजेश पाठक ने लखनऊ कैंट से सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी ‘राजू गांधी’ को हराया| ब्रजेश पाठक को कुल एक लाख आठ हजार 147 मत मिले| वहीं, सुरेंद्र सिंह गांधी को 68,635 मत मिले |

आपको बता दें कि ब्रजेश पाठक उन्नाव से 2004 से 2009 तक लोकसभा सांसद भी रहे | वह राज्यसभा सांसद भी रहे हैं | वह पेशे से वकील हैं | ब्रजेश पाठक ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की | इसके बाद 2004 में वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए |

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: