
नए कृषि कानून से किसानों को मिलेगा निवेश और होगा ज्यादा फायदा: केंद्रीय मंत्री भगवत खूबा
भगवत खूबा ने रविवार को कहा कि सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों का देश के सभी राज्यों ने स्वागत किया है। निश्चित तौर पर यह कानून देश के गरीब किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व लाभकारी है।
नई दिल्ली : केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानून को लेकर केंद्रीय मंत्री भगवत खूबा ने रविवार को मीडिया से वार्ता किया। भगवत खूबा आने रविवार को कहा कि सरकार द्वारा लाए गए 3 नए कानूनों का देश के सभी राज्यों ने स्वागत किया है। निश्चित तौर पर यह कानून देश के गरीब किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व लाभकारी है। केंद्र के इस नए कानून के तहत कृषि क्षेत्र में काफी निवेश आएगा और इसके साथ ही किसान अपने उत्पाद को पूरे देश के किसी भी हिस्से में बढ़िया कीमत पर बेच पाएंगे।
वहीं, जब मीडिया ने कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि देश के लगभग सभी किसानों ने इन कृषि कानूनों को स्वीकार किया है और उनका स्वागत किया है उन्होंने इस कानून को लेकर सुझाव भी दिए हैं। हालांकि, इस कानून के बारे में आंदोलन कर रहे किसानों की अपनी अलग मानसिकता है और इस मानसिकता को उन्हीं पर छोड़ दिया जाए।
केंद्रीय मंत्री भागवत खूबा ने अपने बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि देश के ज़्यादातर राज्यों ने कानूनों का स्वागत किया है और किसानों को इससे फ़ायदा होगा। खुबा ने कहा कि किसानों के फ़ायदे और 2022 तक उनकी आमद दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री ने कई कदम उठाए हैं। इस कदम के तहत केंद्र सरकार बंद पड़े पांच उर्वरक संयंत्रों को पुनर्जीवित कर रही है और इसमें तेलंगाना का रामागुंडम संयंत्र भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: संसद मानसून सत्र: आखिरी हफ्ता विपक्षी दलों के हंगामे के साथ हुआ शुरू, दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित