
उत्तराखंड के पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध समाजसेवी अवधेश कौशल का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक
देहरादून : उत्तराखंड के मशहूर प्रसिद्ध समाजसेवी व पद्मश्री से सम्मानित अवधेश कौशल का मंगलवार तड़के निधन हो गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे । गैर सरकारी संगठन ‘रूरल लिटिगेशन एंड एनलाइटनमेंट केंद्र'(रूलक) के संस्थापक कौशल ने शिक्षा, पर्यावरण और मानवाधिकारों के लिए जीवनभर काम किया।बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थे और सोमवार से उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद आज तड़के पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
ये भी पढ़े :- माउंट आबू दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित
सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक
अवधेश कौशल ने आज (मंगलवार) तड़के एक निजी अस्तपाल में 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार वे काफी लंबे समय से बीमार थे। बता दें कि पद्मश्री अवधेश कौशल के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है।
सामाजिक हितों को लेकर सदैव संघर्षशील रहे प्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री से अलंकृत श्री अवधेश कौशल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति: शांति: शांति:
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 12, 2022