
नकली रेमडेसीविर इंजेक्शन बेचने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है आपकी जानकारी के लिए बता देंगे दोनों आपदा काल में मुनाफा ढूंढ रहे थे दरअसल यह नकली रेमडेसीविर ( fake Remedesivir ) इंजेक्शन लोगों को बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 इंजेक्शन बरामद किए हैं वहीं दिल्ली पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है।

एक निजी समाचार एजेंसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वही दिल्ली पुलिस के अनुसार यह दोनों लोग ₹35000 प्रति शीशी इंजेक्शन बेच रहे थे वही आगे की जांच अभी चल रही है।
पहले भी हुई है गिरफ्तारी
आपको इस बात की जानकारी हो कि बीते शुक्रवार को दक्षिण पश्चिमी जिले के सरोजनी नगर थाना पुलिस ने रेमदेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया था, आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और प्रमोद कुमार के रूप में हुई थी वहीं इनके पास से 10 इंजेक्शन भी बरामद किए गए थे। इनमें से एक युवक सफदरगंज अस्पताल में हाउस कीपिंग कर्मचारी है।