विदेश मंत्री जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन के बैठक के लिए जाएंगे ताजिकिस्तान
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 13-14 जुलाई को विदेश मंत्री सिराजिद्दीन मुहरिद्दीन के निमंत्रण पर एससीओ ( शंघाई सहयोग संगठन ) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे। एससीओ इस वर्ष अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।
नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए मंत्री सिराजिद्दीन मुहरिद्दीन के निमंत्रण पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 14 व 15 जुलाई को ताजिकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। आपको बता दें, शंघाई सहयोग संगठन इस वर्ष अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है।
भारत के विदेश मंत्रालय के द्वारा सोमवार को मीडिया में आए एक बयान से पता चला है कि शंघाई सहयोग संगठन के इस बैठक में संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। क्योंकि यह इस वर्ष अपने गठन की 20वीं वर्षगांठ मना रहा है।
अपने पाठकों को हम बता दें कि इस बैठक के बाद आगामी 16 व 17 सितंबर तारीख को दुशांबे में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की तैयारी का आकलन करने के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का भी आदान-प्रदान किया जाएगा।
भारत के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि विदेश मंत्री जयशंकर 14 जुलाई को अफगानिस्तान पर शंघाई सहयोग संगठन संपर्क समूह में भी भाग लेंगे, जो अफगानिस्तान सरकार की भागीदारी के साथ बैठक करेगा।
यह भी पढ़ें: फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पुरे होने पर तब्बू ने शेयर किया भावुक पोस्ट