India Rise Special

उत्तराखंड में अग्निपथ योजना के समर्थन में उतरे पूर्व सैनिक, गिनाए फायदे

बागेश्वर : केंद्र सरकार(Central government) द्वारा सेना भर्ती को लेकर लाई गयी अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में प्रदर्शन किये जा रहे है. इसी दौरान उत्तराखंड(Uttarakhand) में पूर्व सैनिक समर्थन में उतरे है । अग्निपथ योजना को लेकर उनका कहना है कि, ”योजना अच्छी है। लेकिन सरकार ने जल्दबाजी में लागू करने की कोशिश की है।सेना के पूर्व अधिकारियों से चर्चा के बाद उसे धरातल पर उतारा जाना चाहिए था।”

इसके आगे बोलते हुए कहा की, ”देश के विभिन्न हिस्सों में आंदोलित युवाओं को कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए। उन्हें योजना की बारीकियां समझनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में जितना भी नुकसान हो रहा है, वह देश के साथ ही उनका भी है। पहले से महंगाई चरम पर है। देश की संपत्ति को नुकसान होने पर फिर महंगाई बढ़ेगी।”

ये भी पढ़े :- सड़क दुर्घटना में उत्तराखंड के लोक गायक और संगीतकार गुंजन डंगवाल का हुआ निधन

पूर्व सैनिकों ने बताए योजना के फायदे …

– अग्निपथ केंद्र सरकार की अच्छी योजना है। युवाओं को योजना से लाभ होगा। अधिक युवा भर्ती होंगे। चार वर्ष के बाद घर लौटने पर उनके पास काफी संभावनाएं होंगी। अनुशासन बना रहेगा और शारीरिक रूप से मजबूत रहेंगे। सेना में रहने की डिग्री उनके पास होगी। आंदोलित युवाओं के स्वजनों को उन्हें समझाना चाहिए। वह केवल अभी तैयारी करें और देश को नुकसान नहीं पहुंचाएं। -सेनि, कैप्टन, रंजीत सेठ।

– युवाओं में भय बना है कि वह चार वर्ष के बाद बेकार हो जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। काबिल फौज का हिस्सा बो रहेंगे। फौज से लौटने के बाद वह एक बेहतर मुकाम पर होंगे। उनके पास तमाम तरह की संभावनाएं होंगी। वह सिविल और पढ़ाई भी आगे बढ़ा सकते हैं।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग(public service Commission) की तैयारी कर सकते हैं। जिसमें उन्हें काफी छूट भी मिलेगी। बच्चों को तोड़फोड़ और आगजनी से बचना होगा। उनके साथ अन्याय नहीं होगा। जो लोग उग्रता पर हैं, वह फौज का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। देश सेवा के लिए उन्हें तैयारी करनी चाहिए। -सेनि, लेफ्टिनेंट, रमेश तिवारी।

ये भी पढ़े :- Agnipath Protest : युवाओं के साथ मजाक कर रही है सरकार :- राकेश टिकैत

– चार वर्ष में भारत का युवा अनुशासित बन जाएगा। सिविल सर्विस की तैयारी कर सकता है। भारत में गरीबी खत्म हो जाएगी। उसे फौज में जाने के बाद देश-दुनिया में क्या हो रहा है, इसकी भी जानकारी रहेगी। कम उम्र में उसके पास पैसा होगा। वह उच्च शिक्षा ले सकता है। मैराथन, स्पोर्ट्स आदि में भी बेहतर करेगा। चाइना में पांच वर्ष के लिए ही फौज में लिया जाता है। तभी वह देश तरक्की कर रहा है। -सेनि, सूबेदार, सुरेश चंद्र तिवारी।

– अग्निपथ योजना अच्छी है। वह अपनी बेटी को सेना में भर्ती की तैयारी करा रहे हैं। देश में रोजगार के नए आयाम बनने जा रहे हैं। देश प्रेम बढ़ेगा और आंतरिक सुरक्षा भी मजबूत होगी। साढ़े 17 वर्ष में वह नौकरी पर होगा। उसके बाद 25 प्रतिशत युवा सेना का अंग बने रहेंगे। इससे किसी को आहत होने की जरूरत नहीं है। -चंदशेखर जोशी, पूर्व सैनिक।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: