भारत निर्वाचन आयोग ने मैथिली ठाकुर को चुना स्टेट आइकन, बिहार के मतदाताओं को करेंगी जागरूक
पटना : भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर(Maithili Thakur) को अपना स्टेट आइकन बनाया है। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। मैथिली ठाकुर को आइकन बनाने का प्रस्ताव राज्य निर्वाचन कार्यालय ने दिया था। मैथिली ठाकुर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चलाएंगी।
मैथिली ने सोशल मीडिया पर साझा की ये जानकारी
मैथिली ठाकुर ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी साझा की है। उन्होंने लिखा कि, ”मुझे Election Commission Of India की ओर से बिहार राज्य का नया आइकन बनाया गया। मेरे लिए ये अत्यंत हर्ष का विषय है। आप सभी शुभकामनाएं दीजिए कि भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में मैं अपनी भूमिका सही तरीके से निर्वहन कर सकूं।”
ये भी पढ़े :- उत्तराखंड सरकार ने कार्डधारकों को दिया बड़ा तोहफा, 2023 में इन राशन कार्ड वालों नहीं करना होगा भुगतान
राइजिंग स्टार शो के बाद चर्चित हुई मैथिली
बिहार के जिला मधुबनी की रहने वाली है। मैथिली बचपन से ही लोक गीत गाती हैं। उन्होंने अपने दादा से संगीत की प्रारभिंक शिक्षा ली है। उनके दादा गांव में ही भजन-कीर्तन किया करते थे। मैथिली ठाकुर ने सारेगामा, राइजिंग स्टार समेत कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। 2017 में राइजिंग स्टार में भाग लेने के बाद मैथिली घर-घर में लोकप्रिय हो गई। वह शो की पहली फाइनलिस्ट थी। हालांकि, वह दो वोटों से इस शो का खिताब पाने से चूक गई थी।