
Eid-Ul-Fitr 2022: चाँद का दीदार न होने के चलते यूपी समेत पूरे देश में 3 मई को मनाई जाएगी ईद
आज चांद नहीं हुआ इसलिए रमजान का आखिरी रोजा यानी 30 वां रोजा 2 मई को रखा जाएगा।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत देश के किसी भी हिस्से में है चांद नहीं दिखने के चलते मरकाजी चांद समिति के सदर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने ऐलान किया है की ईद कब पर 3 मई को मनाया जाएगा। वही सबसे पाक महीने रमजान का आखिरी रोजा आज रखा जाएगा। चांदना दिखने से यह साफ हो गया कि देश भर में ईद मंगलवार को मनाई जाएगी। इतना ही नहीं चांदना दिखने के चलते दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने भी 3 मई को ईद मनाने का ऐलान किया है।
IAS Transfer: योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
आपको बता दें कि चांद का दीदार ना होने के बाद मर्केजी चांद कमेटी की तरफ से कहा गया है कि आज चांद नहीं हुआ इसलिए रमजान का आखिरी रोजा यानी 30 वां रोजा 2 मई को रखा जाएगा। इसके बाद ईद -उल -फितर यानी ईद 3 मई को मनाई जाएगी साथ ही कहा कि ईदगाह लखनऊ में ईद की नमाज 3 मई को सुबह 10:00 बजे होगी। इसी के साथ राशि तिरंगी महली ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
Corona Returns: राजधानी लखनऊ समेत इन चार शहरों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने भी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ईद का चांद नजर ना आने के बाद 3 मई को ईद मनाने का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश समेत बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में भी चांद देखने की खबर नहीं मिली। इसी के चलते मुस्लिम संगठन इमारत शरिया हिंद ने भी ऐलान किया कि मीठी ईद का चांद का दीदार ना होने के चलते ईद- उल -फितर यानी ईद का त्यौहार मंगलवार को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि मैंने भर चलने वाला रमजान का उपवास ईद उल फितर के साथ खत्म होता है। दुनिया में मुसलमानों के सबसे बड़े पर्व में से एक है।