
TrendingUttar Pradesh
आगरा उर्स में शामिल होगा 150 पाकिस्तानी जायरीन का जत्था, प्रशासन करेगा तैयारी…
28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक तीन दिन पाकिस्तानी जायरीन आगरा में रहेंगे।
आगरा : पाकिस्तान से 150 जायरीन का जत्था उर्स में शामिल होने आगरा आएगा। बताया जा रहा है कि, 28 अक्तूबर से 1 नवंबर तक तीन दिन पाकिस्तानी जायरीन आगरा में रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय और दूतावास ने प्रशासन को कार्यक्रम भेजा है। पाकिस्तान से आ रहे लोगों के रहने और खाने से लेकर भ्रमण तक का इंतजाम प्रशासन करेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय और दूतावास जिला-प्रशासन को भेजे गए कार्यक्रम के तहत दिल्ली से ट्रेन के रास्ते जायरीन का जत्था आगरा आएगा।
बताया जा रहा है कि, कैंट रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद रहने के लिए होटल की व्यवस्था प्रशासन की तरफ से होगा। इस दौरान उनके भोजन और रहने के अलावा धूमने की व्यवस्था भी प्रोटोकॉल में शामिल है।
वहीं वापसी के वक्त एक नवंबर को जायरीन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली से सभी पाकिस्तान जाएंगे। आगरा में पुरानी मजार है। जिनके मानने वाले पाकिस्तान में भी हैं।